Advertisement

बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित गिरिडीह के पुर्व सांसद आवास पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद फुसरो के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथ नम्बर क्रमांक-134 व् 135 पर बलिदान दिवस समारोह मनाया गया। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि 23 जून को गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो कार्यालय मे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलकर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुर्व सांसद पांडेय ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने डॉ मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताकर उनके पदचिह्नों पर चलने को कहा। कहा कि आजादी के बाद देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले योद्धा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का इसी दिन निधन हुआ था। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया था।

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि डॉ मुखर्जी के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था। इसीलिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक समर्पण, शिक्षा व विकास के नवीन विचारों का अद्भुत संगम था। बंगाल की रक्षा हेतु संघर्ष एवं जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हर भारतवासी ऋणी है। कहा कि आज उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन करने का अवसर है।

भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने उनके द्वारा किए गए देश हित में कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर श्रमिक नेता रविंद्र मिश्रा, दिनेश पांडेय, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, बृज किशोर उर्फ रामू तांती, संत सिंह, भरत वर्मा, मृत्युंजय पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, नवल किशोर सिंह, गुड्डू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *