Advertisement

जमसं एएडीओसीएम अध्यक्ष आशीष झा व् सचिव बने सूर्यभान सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिन्द मजदूर सभा से संबंद्ध जनता मजदूर संघ (जमसं) सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) के उत्खनन परिसर स्थित कैंटीन मे 23 जून को कमिटि का पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित की गई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय और संचालन क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह ने की। प्रवेक्षक के रुप मे यूनियन के बीएंडके एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार के अलावे ढ़ोरी कल्याण समिति के सदस्य ओमशंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर जमसं एएडीओसीएम परियोजना समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आशीष कुमार झा व सचिव सूर्यभान सिंह आदि का चयन किया गया। अपने संबोधन में जमसं ढोरी क्षेत्र कल्याण समिति सदस्य ओम शंकर सिंह ने कहा कि मज़दूरों के क्वार्टर मरम्मत के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन सहित एएडीओसीएम प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता की गयी है। क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य सह क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि आप सभी सुरक्षा के साथ संगठित होकर कार्य करें। कहा कि हमारी संगठन पर मजदूरो का विश्वास बढ़ रहा है। दूसरे यूनियन छोड़कर मजदूर साथी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। सदस्यता बढ़ाये निःसंदेह हम ढोरी क्षेत्र में भी नंबर वन होंगे।

क्षेत्रीय सचिव सह क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य विकास सिंह ने कहा कि अमलो परियोजना के नव नियुक्त पदाधिकारी मज़दूरों की समस्याओं का समाधान करें और क्षेत्रीय स्तर पर हम सभी समस्या का निराकरण करेंगे। साथ ही साथ संडे ड्यूटी में प्रबंधन द्वारा जो भेदभाव किया जा रहा है, उसको जमसं बर्दास्त नहीं करेगा।

मौके पर नव चयनित शाखा अध्यक्ष आशीष झा ने कहा की संगठन द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई हैं उसका अपने पुरे लगन से निर्वहन करूंगा। सचिव चंद्रभान सिंह ने अमलो परियोजना के कामगारों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि मै मज़दूरों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर था और आगे भी रहूँगा। मौके पर उपस्थित कामगारों ने अपनी मूलभूत समस्याओ को रखा। धन्यवाद ज्ञापन शशि रंजन सिंह नें किया। मौके पर नवीन श्रीवास्तव, रितेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह, समरेश सिंह, विनय मिश्रा, जितेंद्र ठाकुर, गोपाल नायक, मोहम्मद जिलानी अंसारी, दीपक कुमार, तिलकधारी सिंह, विभा सिंह, प्रेमलता देवी, नामित देवी, खेमिया देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *