Advertisement

सारण के खैरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में खैरा थाना गश्ती टीम द्वारा बीते 22 जून की रात्रि लगभग 22:10 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारण से 23 जून को प्राप्त खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार सभी संदिग्ध नगरा की तरफ से आ रहे थे, उसे रोकने का प्रयास किया गया।पुलिस के रोकने का प्रयास करने पर सभी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर संदिग्धो पकड़ लिया।

पकड़े गये चारों संदिग्ध की तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस, एक चाकू, चार मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामद अवैध हथियार एवं मोटरसाइकिल के बारे में आरोपियों से पूछताछ की गयी, परन्तु आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जबाव नही दिया गया। तत्पश्चात बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में खैरा थाना में कांड क्रमांक-133/25 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरा थाना क्षेत्र के गौरा रहिवासी अखिलेश राम का पुत्र किशन कुमार, इसी थाना के हद में विशुनपुरा रहिवासी आकाश कुमार का पुत्र गोविंदा राम, बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली रहिवासी स्व. सुरेश प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार एवं इसी थाने के कन्हौली मनहर रहिवासी राजु राम का पुत्र राकेश कुमार शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों से जप्त सामानों में एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस, एक मोटरसाइकिल, एक चाकू तथा चार मोबाइल शामिल है। छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष खैरा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *