सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा के नगर थाना अड्डा नंबर दो के समीप 23 जून को बाइक गश्ती, एएलटीएफ टीम एवं नगर थाना की संयुक्त छापामारी में चोरी के 10 मोटरसाइकिल (बाइक) एवं 110 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
सारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अड्डा नंबर दो के समीप की झाड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बाइक छुपा कर रखा गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस द्वारा टीम गठित कर संदर्भित स्थल पर पहुंचकर छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में उक्त स्थल से चोरी के 10 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। साथ ही उक्त स्थल से 110 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया। इस संबंध में नगर थाना कांड क्रमांक-363/25 धारा-317 (5) बीएनएस एवं 30 (ए) बिमनिउ दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष नगर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। इसके अलावा एएलटीएफ टीम की भी सक्रिय सहभागिता रही।
![]()













Leave a Reply