Advertisement

जिला पेंशनर समाज ने उपायुक्त को वृक्ष देकर किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला पेंशनर समाज का एक शिष्टमंडल 23 जून को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से भेंट की। शिष्टमंडल ने इस अवसर पर उपायुक्त को आम का वृक्ष देकर सम्मानित किया। साथ हीं कहा गया कि उपायुक्त द्वारा पर्यावरण के प्रति अबतक किए गये वृक्षारोपण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है यह सम्मान।

उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में शिष्टाचार मुलाकात में पेंशनर समाज शिष्टमंडल ने उपायुक्त झा के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया। उपायुक्त ने शिष्टमंडल को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर पेंशनर समाज द्वारा कहा गया कि अपने पदस्थापना के साथ हीं उपायुक्त ने बोकारो जिले में पर्यावरण संरक्षण व् वृक्षारोपण के प्रति गंभीर रहे हैं। इसका पुरे बोकारो जिलेभर में बेहतर और दूरगामी परिणाम होगा।

शिष्टमंडल में पेंशनर समाज के संरक्षक ललित कुमार सिन्हा, अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद सिंह, सचिव विनय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग के अलावा उपायुक्त के चालक सत्येंद्र कुमार मुन्ना उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *