Advertisement

कबाड़ गोदाम की आड़ में नकली शराब के धंधे का पुलिस ने किया उद्भेदन

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के हजारी मोड़ स्थित कबाड़ गोदाम की आड़ में नकली शराब गोदाम का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने उक्त कबाड़ गोदाम से नकली शराब से जुड़ी सामान बरामद किया है। पुलिस टीम लगातार चला अवैध धंधे के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। उक्त कबाड़ गोदाम जरिडीह बाजार रहिवासी कुख्यात सुरज साव द्वारा चलाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित सूरज साव के कबाड़ गोदाम में 22 जून को पुलिस ने छापेमारी की। ज्ञात हो कि, बीते 19 जून को बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जरीडिह बाजार के ऊपर बाजार स्थित कावेरी मैरिज हॉल में अवैध हथियार का निर्माण एवं बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण की सामग्री बरामद किया गया था। इसी कड़ी में गांधीनगर थाना एवं गोमिया थाना की संयुक्त टीम ने 22 जून को हजारी मोड़ के कबाड़ गोदाम में छापेमारी कर अवैध निर्माण से जुड़े सामग्री बड़े पैमाने पर बरामद किया गया।

छापेमारी टीम का नेतृत्व गांधीनगर ओपी प्रभारी धनंजय कुमार सिंह एवं गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस दौरान हजारी मोड़ के सूरज साव के गोदाम से अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली रैपर, स्टीकर, खाली बोतल एवं अन्य सामग्री बरामद की गई, जिसका उपयोग नकली शराब बनाने में किया जाता है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि मुख्य सरगना को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी मुख्य सरगना अबतक पुलिस की पकड़ से दुर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *