एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित 24 जून को होने वाले प्रखंड घेराव जन आक्रोश प्रदर्शन को लेकर 22 जून को बोकारो जिला के हद में फुसरो में बैठक किया गया।
मंडल महामंत्री एवं बेरमो प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में फुसरो मंडल व बेरमो प्रखंड के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्तागण के साथ उक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 24 जून को बेरमो प्रखंड कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की गई। साथ ही सेवा और सुशासन, गरीब कल्याण के 11साल के तहत उपस्थित सभी गणमान्य जनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के लिए संकल्प ली गई।
इस अवसर पर गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 23 जून बलिदान दिवस, 25 जून आपातकाल, 29 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात तथा आगामी 30 जून को आयोजित हूल दिवस एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर सुझाव दी गई। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रजापति, महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र गिरि के अलावे अन्य दर्जनों उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply