बांद्रा में मुंबई पुलिस के ‘साइक्लोथॉन’ अभियान में शामिल हुए हर उम्र के मुंबईकर
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। आगामी 26 जून तक मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को इस दिन को मनाने का फैसला किया था इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के बारे में जागरूक करना और रोकना है। इस विषय की इसके तहत, बृहन्मुंबई पुलिस बल ने मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों और सेवन करने वालों पर पड़ने वाले सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करना ही मुख्य उद्देश्य है। 15 दिवसीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का आगाज 12 जून को हुआ जो 26 जून, 2025 तक चलेगा।
15 दिवसीय “नशा मुक्त भारत अभियान” 26 जून तक चलेगा
गौरतलब है कि रविवार 22 जून की सुबह 7 बजे मुंबई पुलिस आयुक्तालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से बांद्रा रिक्लेमेशन बस स्टॉप पर ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ड्रग्स का सेवन करना या तस्करी के बारे में मुंबईकरों को जागरूक करना है। इसकी शुरुआत बांद्रा रिक्लेमेशन बस स्टॉप से होते हुए लीलावती अस्पताल – चैपल रोड – मेहबूब स्टूडियो, बैंड स्टैंड रोड, हिल रोड, सेंट पॉल रोड, कार्टर रोड, खार डांडा, लिंकिंग रोड, सांताक्रूज पुलिस स्टेशन, जुहू तारा रोड, जुहू बीच आदि स्थानीं का भ्रमण किया। इस अभियान के लिए लगभग 400-450 साइकिल चालकों ने अपना पंजीकरण कराया और रैली में भाग लिया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसकी शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों ने ‘झंडी दिखाकर’ साइक्लोथॉन का उद्घाटन किया। साइक्लोथॉन में सभी उम्र के पुरुष और महिलाएं और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। स्थानीय नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और “नो ड्रग्स” का नारा लगाया।

‘ड्रग-फ्री इंडिया पखवाड़ा’ के तहत, बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ एंटी-ड्रग सेल, क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके तहत माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज के छात्रों को मार्गदर्शन, नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती लोगों का मार्गदर्शन, पोस्टर, बैनर के माध्यम से जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा आदि का आयोजन किया गया है।
साइक्लोथॉन रैली का आयोजन में मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखमी गौतम, (अपराध), संयुक्त पुलिस आयुक्त निशीथ मिश्रा, (अपराध) अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकावड़े, (अपराध) द्वारा पुलिस उपायुक्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल नवनाथ धवले, क्राइम ब्रांच, और एंटी-नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई के मार्गदर्शन में किया गया।
Tegs: #International-drug-addiction-day-begins
![]()













Leave a Reply