रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर योग से योग्य विषय के तहत एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सभी को योग्य बनाने का संदेश देना था। यह आयोजन न केवल योग की महत्ता को दर्शाता है, बल्कि समुदाय के सभी वर्गों को एकजुट करने का माध्यम भी बना।

मुख्य कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कमलापुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त टोना उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे 300 छात्र छात्राओं, हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय पीरगुल में 200 और हरनाद प्लस टू उच्च विद्यालय में 300 छात्रों ने योगाभ्यास कार्यक्रमों में भाग लिया। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
![]()













Leave a Reply