Advertisement

वाशरी की बेहतरी के लिए हर सफल प्रयास करूंगा-अमरेंद्र

आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल ने पीओ को किया सम्मानित व् वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा कोल वाशरी में नये परियोजना पदाधिकारी के रूप में अमरेंद्र कुमार को 21 जून को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मोहम्मद कयूम एवं रंजय कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में परियोजना पदाधिकारी से मिलकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। संक्षिप्त मुलाकात में परियोजना पदाधिकारी ने कहा परियोजना का उत्थान तथा बेहतरी के लिए हर सफल प्रयास करूंगा। श्रमिक संगठन और श्रमिक के सहयोग से उत्पादन में वृद्धि हो और श्रमिकों का वेलफेयर अच्छे ढंग से कर सकूं यह मेरा भरपूर प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक के बीच यूनियन एक मजबूत कड़ी है। एक मजबूत समन्वय बनाकर परियोजना के विकास के लिए कार्य किया जाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का वेलफेयर और उसके जायज मांगों पर प्रबंधन तीव्र गति से कार्य करें। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन उत्पादन में गिरावट ना हो, इसके लिए योजना बनाकर निर्धारित तरीके से कार्य करने का प्रोग्राम तय करे, तभी जाकर लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने मजदूरों के वेलफेयर में कॉलोनी में नाली सफाई एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, शाखा अध्यक्ष मोहम्मद कयूम, शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, मानस सिंन्हा, राजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न मेहता, उमेश कुमार, सुरेश ठाकुर, सोहनलाल, कलीम अंसारी, सुजीत मिश्रा, अरुण सिंह, पवन सिंह, कमला देवी, रामेश्वरी देवी, पिंटू राय, देवाशीष आश, संदीप रवानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *