Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करगली ऑफिसर क्लब में योग कार्यशाला

योग विश्व में शांति का संदेश देता है-के एस गैवाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग कार्यशाला का आयोजन बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके परिवार द्वारा 21 जून को करगली ऑफिसर क्लब में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा सीसीएल प्रबंधक ने आये हुए प्रशिक्षित योगाचार्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न यूनियन प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उनके परिजन व स्थानीय सीआईएसएफ के पदाधिकारी सहित जवान, आसपास क्षेत्र के रहिवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जीएम उत्पादन के एस गैवाल ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला तथा इसे दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है। प्राचीन संत महात्मा का मानना ​​था कि सूर्य की पहली किरणें मन और शरीर के लिए सबसे अधिक उपयोगी होती हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 69 वें सत्र को साझा करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आह्वान किया था।

इसके 75 दिन बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। तब से, दुनिया के हर देश में हर साल लाखों जन योग के जश्न में हिस्सा लेते हैं। कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि योग विश्व में शांति का संदेश देता है, जो भारत के वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर आधारित है।

एसओपी विनय रंजन टुडु ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता, विचार और क्रिया, संयम और पूर्णता, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति समग्र दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। जिसका अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है। आज मुझे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर बहुत खुशी हो रही है। सभी से नम्र निवेदन है कि योग को जीवन का अंग बताएं।

इस अवसर पर प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में उपस्थित जनों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया और पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंहा, क्षेत्रीय बिक्रय पदाधिकारी भी एन पांडेय, क्षेत्रीय वित्त पदाधिकारी ज्ञानेन्दू चौबे, एसओपी विनय रंजन टुडु, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ सिविल सतीश कुमार सिंहा, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *