ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लगातार चार दिनों तक हुई बारिश के बाद 21 जून को बारिश थमने के बाद रहिवासियों ने थोड़ी राहत पायी है। इस बीच बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम का जलस्तर भी पहले से कम हो गया, जिसके कारण 21 जून को डैम के पांच स्लुइस गेट को बंद कर दिया गया है। अब केवल पांच फाटक खुला हुआ है।
वहीं लगातार बारिश होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ गया था, जिस कारण डैम का दस रेडियल गेट खोला गया था। मगर डैम का जलस्तर अब 854.20 फीट हो गया, उसके बाद गेट बंद होने के बाद अभी पांच गेट खुला हुआ है, जिसमें से 35,800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
उक्त जानकारी तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिला प्रशासन ने इसको लेकर आमजनों को सतर्क भी किया है। कहा गया है कि दामोदर किनारे के रहिवासी, दामोदर नदी में मछली मारनेवाले और स्नान करने वाले को जिला प्रशासन द्वारा आगाह करते हुए इसकी जानकारी दे दी गई है। कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी एक रेडियल गेट बंद की जा सकती है। ज्ञात हो कि, तेनुघाट डैम में कुल 10 रेडियल फाटक है।
![]()













Leave a Reply