एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के निर्देश पर 21 जून को बोकारो स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के टाईम ऑफिस पर विभागीय कर्मचारियों, ठेकाकर्मियों एवं फेरो स्क्रेप के सब कन्टेक्टर मे काम कर रहे ठेकाकर्मियों का होने वाले हड़ताल को लेकर बैठक की गयी। अध्यक्षता विभागीय युनियन के शाखा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया।
उक्त जानकारी जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने देते हुए बताया कि बैठक में सैकड़ो मजदूरों ने भाग लेते हुए आगामी 27-28 जून को दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता जय झारखण्ड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने कहा कि इस बार का पूर्ण चक्का जाम हड़ताल निर्णायक होने वाला है, क्योंकि वर्ष 2018 मे होने वाले हड़ताल के बीच सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद के पहल पर संपन्न त्रिपक्षीय वार्ता मे लिखित समझौता मे भाग लेते हुए फेरो स्क्रैप के प्रधान कार्यालय छतीसगढ़ के भिलाई से आकर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन, विधि) ने हस्ताक्षर कर यह निर्णय लिया था कि जिस तरह फेरो स्क्रैप निगम के अन्य युनिटों मे युनियन का गुप्त मतदान द्वारा जल्द चुनाव कर लिया जायगा और मजदूरों द्वारा चूने युनियन हीं निगम के जेएफसी बोर्ड मे भाग लेंगे। जहाँ मजदूरों एवं कम्पनी के हित मे निर्णय लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि चूंकि कंपनी के प्रधान कार्यालय भिलाई से आये वरिष्ट पदाधिकारी ने समझौते पर हस्ताक्षर किया था, हमारे युनियन के महामंत्री बी के चौधरी और निगम के कर्मचारीयों ने विश्वास कर हड़ताल वापस ले लिया था। लेकिन आज 6 वर्ष बितने को है। आज भी युनियन का चुनाव एवं अन्य मांगो पर टाल मटोल की नीति जारी है। इसलिए इसबार आश्वासन नही, अगर आगामी 26 जून तक क्रियान्वयन नही किया गया तो शत प्रतिशत हड़ताल होगा।
जिस कारण बोकारो स्टील के एसएमएस का उत्पादन ठप्प हो जायगा। अन्त मे बोकारो स्टील के एमआरडी और एसएमएस विभागाध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि वह भी निगम पर किये गये समझौते को क्रियान्वयन के लिये मजबूर करें।
बैठक मे मुख्य रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री एस के सिंह, सुरेश प्रसाद, आई अहमद, सुभाष चंद्र बाउरी, हरेन्द्र पासवान, घनश्याम सिंह, हीरो कालिंदी, योगेन्द्र प्रसाद, एस सी दलाइ, नासिर अहमद, ए के पांडेय, राजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, शिवशंकर पांडेय, पिंटू मालाकार, संतोष चौहान, सतेन्द्र कुमार सिन्हा, संजय राउत, शंकर महतो, नवल महतो, अमरेश पासवान, जितेन्द्र कुमार, मंटू गगराई, दिनेश कुमार, स्वामी साव, शांतिपद रजवार, विजय वीरणी, कार्तिक, अनिल कुमार, श्रीजल मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply