Advertisement

सूरज शर्मा बने डॉ राधाकृष्णन सहोदया बोकारो के अध्यक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा को सर्वसम्मति से डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। यह चयन जीजीपीएस सेक्टर-5 में बीते 19 जून को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान किया गया।

ज्ञात हो कि सूरज शर्मा पिछले तीन वर्षों से सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनिंग रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन और सिल्वर जोन ओलंपियाड द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

सहोदया के नई कार्यकारिणी में डॉ जी.एन. खान (सचिव), डॉ रीना ठाकुर (संयुक्त सचिव), फादर रेजी वर्गीस (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी सहित शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने पर प्राचार्य शर्मा ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अवसर के रूप में लेंगे और बोकारो को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का मॉडल बनाएंगे।

मौके पर चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, अध्यक्ष बिश्वरूप मुखोपाध्याय, कोषाध्यक्ष आर.एन.मल्लिक ने ढे़रो शुभकामनाए दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्राचार्य शर्मा अपने कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से शिक्षा के जगत को और अधिक उचाईयो तक ले जाएगे और बोकारो विश्व पटल पर फिर से नया इतिहास लिखेगा।

इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, उप-प्राचार्य नरेंद्र कुमार, हेड मास्टर गोपाल चंद्र मुंशी एवं विभिन्न विभागों के प्रभारी राहुल रॉय, रश्मि सिंह, रश्मि शुक्ला, सोमा झा, विजय भौमिक, संजय चक्रवर्ती, संजीव सिंह, निखिल चंद्र मिश्रा, निर्मल कुमार मिश्रा, अंजनी, रजनीश चैधरी, पंचानंद शर्मा एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *