रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हुनर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डालमिया ग्रुप ने सीएसआर के तहत युवाओं और खास तौर पर महिलाओं को उद्योग से जुड़ी जरूरी स्किल्स देकर रोज़गार के काबिल बनाने का बीड़ा उठाया है।
इस पहल के तहत डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 300 महिलाओं को 10-10 के बैच में ट्रेनिंग देंगे। यह ट्रेनिंग तीन प्रमुख रोल्स पर केंद्रित होगी, जिसमें ऑटोमोटिव शो-रूम होस्ट, ऑटोमोटिव टेली-कॉलर और टू-व्हीलर सर्विस असिस्टेंट शामिल है।
जानकारी के अनुसार यह ट्रेनिंग असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य पिछड़े तबकों से आने वाली महिलाओं में रोज़गार की संभावनाओं को मजबूती प्रदान करना है। बताया जाता है कि ट्रेनिंग की शुरुआत अगस्त से होगी, जो दिसंबर के अंत तक चलेगी। इस दौरान महिलाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काउंसलिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग में वे महिलाएँ शामिल हो सकेंगी, जो 18 साल या उससे अधिक उम्र की हों और दसवीं पास हों। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें लगभग 10,000 रुपए प्रति माह की शुरुआती आय वाली नौकरियाँ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
डालमिया ग्रुप के इस प्रयास से महिलाओं को भारत के तेज़ी से बढ़ते ऑटोमोटिव सेक्टर में केंद्र में लाया जाना उद्देश्य है। रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट में फोकस हमेशा से ऐसी ट्रेनिंग देने पर रहा है, जो इंडस्ट्री के अनुकूल हो और जिसके जरिए महिलाओं को बेहतर नौकरियों के अवसर मिलें।
ट्रेनिंग सेंटर्स पूरी तरह से क्लासरूम इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटर लैब्स और प्रोजेक्टर जैसी सुविधाओं से लैस होंगे, जो ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार होंगे। ट्रेनिंग के दौरान मूल्यांकन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला ऑनलाइन टेस्ट पहले महीने के बाद, दूसरा ऑनलाइन असेसमेंट कोर्स का 90 प्रतिशत पूरा होने पर और अंतिम फिजिकल असेसमेंट कोर्स पूरा होने के बाद ट्रेनिंग सेंटर पर होगा। इस पहल का उद्देश्य 90 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता देना है, जिसमें प्रतिभागियों को कोर्स पूरा करने के 50 दिनों के भीतर नौकरी मिलने की उम्मीद है। जिसका उद्देश्य मजबूत और आत्मनिर्भर समुदाय का निर्माण करना है।
![]()













Leave a Reply