Advertisement

ह्यूमैनिटी सेवियर्स रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे है-ब्लडमैन सलूजा

ब्लडमैन हरबंस सिंह सलूजा ने 54वीं बार किया रक्तदान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ह्यूमैनिटी सेवियर्स बोकारो द्वारा रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो में 20 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरबंश सिंह सलूजा उर्फ ब्लडमैन ने किया।
आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा कुल 25 यूनिट रक्तदान कर एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लडमैन सलूजा ने अपने 54वें रक्तदान से किया। इसके उपरांत संस्था के चनप्रीत सिंह ने अपना 45वां रक्तदान, तनवीर सिंह ने 36वां रक्तदान, प्रवीण कुमार ने 30वां रक्तदान, सौरव चौहान ने 29वां रक्तदान, निकेश सिंह ने 21वां रक्तदान एवं अन्य तीन गणमान्य जनों ने आज अपने जीवन का पहला रक्तदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो के सचिव एस एन राय ने कहा की बोकारो में ह्यूमैनिटी सेवियर्स संस्था उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने ब्लडमैन सलूजा को 54वीं बार रक्तदान करने के लिए साधुवाद दी एवं उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

विश्व रिकार्ड धारक ब्लडमैन सलूजा ने कहा कि हमारी संस्था के रक्तदाता पिछले 16 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा कार्य दे रहे है एवं हमारे माध्यम से अभी तक कुल 16373 यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। संस्था की माया राय ने बताया कि देश के हर नागरिक को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। कहा कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।

कोई हानि नहीं, बल्कि जैसे ब्लड लेने वाले को जीवन दान मिलता है, वैसे ब्लड देने वाले को भी कई तरह के फायदे होते हैं। शिविर को सफल बनाने में संस्था की माया राय, प्रवीण कुमार, निकेश सिंह, सौरभ चौहान, चनप्रीत सिंह, तनवीर सिंह एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो के एस एन राय, सुरेश कुमार बुधिया, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, राजकुमार सहित पूरी टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *