ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लगातार चार दिनों से हो रहे बारिश की वजह से डैम में बर्षा जल के अधिभार को देखते हुए बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम का सभी फाटक खोल दिया गया है।
बताते चलें कि लगातार बारिश होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं तेनु डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है। इसे लेकर बीते 18 जून को डैम का दो फाटक खोला गया था। इसके बाद स्थिति को देखते हुए बीते 19 जून की सुबह सुबह दो फाटक खोला गया। जब दोपहर में दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया तो चार और फाटक खोल दिया गया। वहीं कुल आठ रेडियल फाटक खुला, जिससे अत्यधिक मात्र में पानी का बहाव दामोदर नदी में होने लगा।
बताते चले की लगातार हो रहे बारिश के कारण तेनुघाट डैम का दो फाटक को बीते 19 जून की सुबह खोला गया और 18 जून दो फाटक रेडियल गेट को खोला गया था। कुल मिलाकर चार गेट को खोला गया था। वहीं दो बजे के बाद और चार फाटक खोल दिया गया, जिससे दामोदर नदी में 65 हजार क्यूसेक प्रति मिनट सेकेंड में पानी डिस्चार्ज होने लगा। देर रात लगभग 9 बजे में पानी का जलस्तर बढ़कर 858.4 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट खोला गया, जिससे सभी दस रेडियल गेट खोला गया।
इसके बाद डैम से लगभग 1,09,077 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। फिर सुबह लगभग तीन बजे पानी 858 फिट हो गई, जिससे 1,06,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। उसके बाद फिर पानी का जलस्तर 856.5 फीट तक हो गया जिसके बाद 90,723 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं 20 जून की शाम डैम का जलस्तर 857 फीट हो गया, जिसके बाद दो गेट बंद किया गया। वर्तमान में तेनु डैम का आठ गेट खुला है, जिसमें से 76,648 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने अलर्ट जारी किया था। साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में वृद्धि होने की सूचना के वजह से डैम का फाटक खोला गया। उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था। साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।
![]()













Leave a Reply