Advertisement

योग दिवस के पूर्व संध्या पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ को योग प्रशिक्षण

योग शरीर के मन, स्वास्थ्य के समस्त दृष्टिकोण को चित्रित करता है-सिविल सर्जन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर 20 जून को बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में जिला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सभी सीएचओ को योग प्रशिक्षण दिया गया।

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये इस वर्ष के थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग योग-संगम विषय पर योगासन के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण स्वपन कुमार एवं पुनम कुमारी द्वारा दिया गया, जिसमें जिले के सभी सीएचओ को मुख्य रूप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, मरीच्यासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, नाड़ीशोधन, शीतली प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम आसन के बारे जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद द्वारा बताया गया कि योग प्रतीक में दोनो हाथों का जोड़ना योग का प्रतीक है, जो व्यक्तिगत चेतना का सार्वभौमिक चेतना के साथ योग को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, मनुष्य, स्वास्थ्य और कल्याण के समग्र दृष्टिकोण को भी चित्रित करता है। उन्होंने सभी सीएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग का आयोजन अवश्य करें और कार्यशाला में सिखाये गये सारे आसन को योगासन के दौरान प्रयोग करें। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोकारो जिला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार, जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा, जिला परामर्शी मो. असलम, असीम कुमार, प्रशिक्षक स्वप्न कुमार, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *