रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन विद्यालय के शहीद भगत सिंह सभागार में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आयोजन बीते 18 जून को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक उद्धरण धरती हमारी माँ है, इसका संरक्षण हमारा धर्म है के साथ की गयी। इसके बाद छात्रों ने पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, वनों की कटाई आदि विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब सबके लिए आवश्यकता बन गया है। छात्रों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरसेम सिंह ने प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना व्यक्त करते हुए छात्रों को इसका संरक्षक बनने की प्रेरणा दी। सचिव एस.पी. सिंह ने इसे नागरिक कर्तव्य बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्रों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित भविष्य की ओर संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply