Advertisement

मॉनसून की पहली बारिश से सुखी नदियों में आई बाढ़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। लगातार तीन दिनों से हो रही मॉनसून की पहली बारिश से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र की कई सुखी नदियों में 19 जून को बाढ़ देखने को मिली है।

यूं तो 16 जून से ही लगातार हो रही वर्षा से जिला के हद में तेनुघाट स्थित बांध में भी सीमा रेखा से ऊपर जल-स्तर बढ़ने लगा है, जिस कारण बांध का दो फाटक खोलना पड़ा।इससे भी दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गयी है।दूसरी ओर कसमार प्रखंड क्षेत्र की सुदूरवर्ती क्षेत्र सेवाती पहाड़ से निकली खांजो नदी में भी बाढ़ की स्थिति है।

यह नदी खैराचातर, मंजूरा, कसमार, पेटरवार, दांतू, बहादुरपुर, चांदो ,बारु,बरकेंदुआ, केंदुआडीह, बेहरागोडा, अंगवाली, छपरडीह बस्ती होते अंगवाली के समीप दामोदर नदी में मिल गया है। खांजो नदी में भी पहली बार बाढ़ देखने को मिला है। जबकि, अभी पूरा वर्षात बाकी है। अभी बाढ़ का नजारा और भी देखने को मिलेंगे। यह तो शुरुआत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *