युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन माटी के ई बनल शरीरिया के 93 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। अर्थात यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया हैं और दर्शक बार – बार इस गीत को सुनना पसंद करते हैं।
ज्ञात हो कि, यह गाना यूट्यूब पर 6 साल पहले रिलीज किया गया था।जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर भी उपलब्ध हैं। यह एक भोजपुरी निर्गुण भजन हैं, जो मधुर व कर्णप्रिय हैं।इस गाने में पवन सिंह एक संन्यासी के किरदार में हैं। वहीं इस गीत को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज भी दी हैं। गीत मधुर व कर्णप्रिय होने के साथ ही एक सामाजिक संदेश भी देती हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर इस गीत के अतिरिक्त वेब सीरीज, फिल्में आदि लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं, जो विभिन्न भाषाओं में है। वहीं, आर्या डिजिटल ओटीटी पर पवन सिंह की कई सुपरहिट फिल्में भी रिलीज है, जो मनोरंजन से भरपूर है।
![]()













Leave a Reply