Advertisement

प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का समाधान करने की कवायद की जा रही है।

इस क्रम में 17 जून को बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के शहरी व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा। जानकारी के अनुसार बीडीओ द्वारा शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी से त्वरित कार्रवाई कर यथाशीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निबटारा भी किया गया।

मौके पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, श्रीपति महतो, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव एवं अन्य उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत कुरपनिया में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण योजना लालेश्वर रवानी के घर से महेश रवानी ग्राउंड होते भैरव मंदिर रोड मिट्टी, मोरम पथ निर्माण योजना का बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा शिलान्यास किया गया।

उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मिथिलेश पांडेय, कविता सिंह, मुखिया आनंद कुमार सिंह, समाजसेवी अमित रवानी, महेश साहनी, किशन हांसदा, श्याम लाल रजक, प्रभात कुमार, पुरन बहादुर, नारायण महतो आदि उपस्थित थे।

मौके पर ग्रामीण पंचायत में खराब पड़े जल मीनार को यथा शीघ्र ठीक कर उपयोग में लाने हेतु पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जनता विकास हेतु सभी योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन हो। अधिक से अधिक आम जनों को इसका लाभ पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *