Advertisement

आदिवासी जनाधिकार मंच ने की जगन्नाथ रथयात्रा में छुटभैये नेताओं पर लगाम लगाने की मांग

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आदिवासी मुलवासी जनाधिकार मंच ने 17 जून को राज्य सरकार को ईमेल भेजकर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में छुटभैये नेताओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की पवित्रता एवं गरिमा के संरक्षण हेतु छुटभैये नेताओं को रथ मे चढ़ने पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की राज्य के हेमंत सरकार से मांग की है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष नायक ने इस सबंध मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पुलिस महानिदेशक, रांची जिला उपायुक्त, एसएसपी रांची एवं जगरन्नाथ मंदिर न्यास समिति को पत्र लिखकर इस सबंध मे कहा है कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने हेतु अनुरोध है कि रथयात्रा में पूर्व से ही छुटभैये नेताओं और अनधिकृत व्यक्तियों का भगवान के रथ पर चढ़ने की आदत सी बन गई है, जिसे कड़ाई से रोका जाए।

केवल जगन्नाथ मंदिर निर्माणकर्ता राजा के वंशजगण, झारखंड के मुख्यमंत्री मंदिर के अधिकृत पुरोहित, स्थानीय विधायक, स्थानीय सांसद, हटिया डीएसपी को हीं चढ़ने की अनुमति दी जाये। नायक ने ईमेल पत्र में चिंता जताई कि छुटभैये नेता रथयात्रा को राजनीतिक मंच बनाकर इसकी पवित्रता को ठेस पहुंचाने का कुत्सित प्रयास करते रहते हैं, जो सही नही है। ऐसे प्रयासो को त्वरीत कदम उठाकर रोका जाए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *