Advertisement

आरसीएमयू रीजनल सचिव का यूनियन पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मानित

श्रमिको का विश्वास और भरोसा संगठन की शक्ति-कुमार महेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय समिति के नवगठित पदाधिकारियों ने यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह से मिलकर आभार जताया।

इस अवसर पर रीजनल सचिव को पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में आरसीएमयू रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात का भरोसा यूनियन की शक्ति है। उस शक्ति को मजबूती प्रदान करना यूनियन के पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आप मजदूरों के सुख-दु:ख में शामिल होकर संगठन की बुलंद आवाज बने। मजदूर विरोधी नीति कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो तथा क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार ने कहा कि उन्हें दी गयी जवाब देही का निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए योजनाबद्ध तरीके से मजदूरों के हितों की रक्षा की जायेगी। कहा कि मजदूरों का विश्वास संगठन के ऊपर बढ़े इसका निरंतर प्रयास जारी रहेगा। श्रमिक वर्ग के समस्याओं को लेकर संवाद से लेकर संघर्ष तक के रास्ते को सामने लाया जाएगा। मजदूर के हितों की रक्षा होगी, इसमें कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मौके पर यूनियन के रीजनल उपाध्यक्ष व कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ तांती, प्रताप सिंह, सहायक सचिव शिवनारायण गोप, रोशन सिंह, अरुंजय सिंह, सुकुमारन, अविनाश सिन्हा, शिवनंदन छत्री, संजय तिवारी, हरिमोहन सिंह, अशोक बंजारा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *