एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 17 जून को खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र के बेलडीह धनगड़ी मोड़ पर अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
बताया जाता है कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए हरला थाना के सुपुर्द किया गया तथा इस संबंध में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू सहित स्थानीय थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply