Advertisement

वरीय महाप्रबंधक के साथ एचएमकेयू की सफल वार्ता के बाद प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिन्द मजदूर किसान यूनियन (एचएमकेयू) प्रतिनिधियों की वार्ता 17 जून को बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर डीवीसी प्रबन्धन के साथ हुई। यहां मजदुर एवं स्थानीय समस्याओं के निदान करने से संबंधित 12 सूत्री मांग पत्र यूनियन प्रतिनिधियों ने सौंपा था। साथ ही मांगो के समर्थन में 12 जून से 16 जून तक पाँच दिवसीय महाधरना एवं 17 जून से बोकारो थर्मल प्लांट का मुख्य गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी थी।

बताया जाता है कि समस्याओं के समाधान को लेकर बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया के कार्यायल में यूनियन प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। वार्ता में वरीय महाप्रबंधक अरजरिया ने सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए इसे डीवीसी मुख्यालय कोलकाता को अवगत कराते हुए जल्द सभी समस्याओं का समाधान करवाने हेतु पहल करने का आश्वासन दिया।

वार्ता में एचएमकेयू की ओर से यूनियन के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो, केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो, कार्यकारिणी अध्यक्ष मो. फरीद , सचिव रामलाल पासवान सहित हेमलाल महतो, खेमलाल महतो, रघुवीर मिर्धा, जॉन सिक्योरिटी आदि उपस्थित थे। वार्ता सफल होने के बाद यूनियन द्वारा धरना एवं प्लांट गेट जाम आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गयी।
जानकारी के अनुसार यूनियन द्वारा प्रेषित मुख्य मांगो में टेक्नो कम्पनी में आर.सी / एम.सी. मेंटेनेंस कार्य में स्थानीय मजदूरों को रखा जाय, सुलभ इंटरनेशनल कम्पनी में जिन मजदूरों का नाम पहले सूची में दिया गया है, उन मजदूरों को न रखकर तेनुघाट डुमरी के चार मजदूरों को रखा है।

उसे जाँचकर बैठाया जाय और जिनका नाम सूची में है उन्हें रखा जाय, सीएचपी में राहिणी कंपनी में कार्य कर रहे दो मजदूरों को न रखकर बाहरी एवं अपने भाई-भतीजों को रखा गया है, एसआईपी के कार्य लगभग 5 साल से बंद है।ऊपरघाट 12 कि.मी. के अंतर्गत रोड, डाढ़ी, कुँआ, शिक्षा, चिकित्सा एवं क्लब निर्माण किया जाय, ग्राम कंजकिरो तुरी टोला विवाह मंडप के पश्चिम एवं हरिजन कॉलोनी के पुर्व 20/30 अम्बेडकर क्लब एवं रसोई घर का निर्माण किया जाय आदि मांगे शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *