Advertisement

आपत्तिजनक पकड़े गए युवक युवती को ग्रामीणों ने अभिभावकों को सौंपा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ स्थित पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों द्वारा बीते 16 जून को आपत्तिजनक हालत में युवक व् युवती को पकड़ा था, जिसे 17 जून को दोनों को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध हालत में पकड़कर रखे गए युवक एवं युवती को 17 जून को बैठक कर दोनो के परिजनों को सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी टोला का तो युवती जरीडीह थाना क्षेत्र के केंदुआडीह टोला की बताई जाती है।दोनो आदिवासी समाज से हैं। उनके बीच विगत एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कथित तीन रहिवासियों द्वारा दोनो को अंगवाली दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति अशोक प्रगनेत के जिम्मा देने के दूसरे दिन पंचायत सचिवालय में दोनो पक्ष के गणमान्य जनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनो के परिजनों को लिखित रुप से सौंपा गया।

जानकारी अनुसार दोनो प्रेमी जोड़े की शादी समय निकालकर समाज की सहमति पर किया जाना है। लिखित प्रपत्र में दोनो पक्ष के अभिभावक सहित दर्जन भर रहिवासियों के हस्ताक्षर है। मौके पर मुखिया पति अशोक प्रगनैत के अलावा पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, झामुमो नेता घुणू हांसदा, उप मुखिया मोहन मांझी, लोबिश्वर मांझी, हरि प्रसाद मुर्मू, शिवनारायण सोरेन, इंद्रजीत मांझी, सोनाराम सोरेन सहित स्थानीय कई ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *