Advertisement

योग दिवस पर सहायक अध्यापक और बीपीओ के साथ बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरिडीह प्रखंड कार्यालय में 17 जून को बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र जरीडीह में नव पदास्थापित बीपीओ स्वपन कुमार दास के साथ प्रखंड के सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक के नेतृत्व में सहायक अध्यापक के समस्या और योग दिवस की सफलता को लेकर बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक में बीपीओ दास ने सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष नायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी समस्या होगी उसे सही रूप से समाधान किया जाएगा। साथ ही बैठक में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *