भारत, ब्राजील और नैरोबी सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजी गई अनीस फातिमा
मुश्ताक खान/मुंबई। चेंबूर के जय हिंदुस्तान हक्कर्स यूनियन द्वारा महिला आदर्श पुरस्कार 2025 से सम्मानित अनीस फातिमा उर्फ सलमा को अध्यक्ष मंजूर खान, सचिव गणेश त्रिपाठी के हाथों सम्मनित किया गया। चेंबूर के टेम्बी ब्रिज परिसर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष फेरीवाले मौजूद थे। इनमें बाबर शेख, सईद अनवर शेख, महेंद्र गुप्ता, कैफ शेख, सरफराज शेख, अब्दुल माजिद, एजाज़ अख्तर, निज़ाम अंसारी आदि गणमान्य मौजूद थे। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में भारत की इकाई (सीआईआई) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महिला आदर्श पुरस्कार 2025 के भव्य आयोजन में अनीस फातिमा उर्फ सलमा सहित कुल 20 महिला और युवतियों को सम्मानित किया गया। जो देश में विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय से जुड़ी हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के ताज पैलेस में महिला आदर्श पुरस्कार 25 से मुंबई के पवई में सब्जी भाजी बेचने वाली अनीस फातिमा उर्फ सलमा को केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सम्मनित किया। बताया जाता है कि सीआईआई से पहले विश्व स्तरीय महिला सशक्तिकरण समारोह में भी पवई की सड़कों पर सब्जी भाजी बेचने वाली अनीस फातिमा को सम्मनित किया गया था।
केन्या की राजधानी नैरोबी में संपन्न हुए उक्त समारोह में विश्व के 126 देशों की करीब 1127 महिलाओँ ने हिस्सा लिया। नैरोबी के इस समारोह में एशिया महादेश की महिलाओं का नेतृत्व मुंबई की सलमा ने किया था। बताया जाता है कि महज 7 साल की उम्र से पवई की सड़कों पर सब्जी भाजी बेचने वाली सलमा की कामयाबी पर चेंबूर के जय हिंदुस्तान हक्कर्स यूनियन के अध्यक्ष मंजूर खान, सचिव गणेश त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि सब्जी भाजी बेचने के साथ -साथ शिक्षा को प्राथमिकता देने वाली सलमा को विश्व सामाजिक संस्था (The World Social Forum (WSF) द्वारा ब्राजील में सम्पन्न हुए ग्लोबल नेटवर्क कॉन्फ्रेंस में भारत की तरफ से नेतृत्व करने का मौका मिला। ब्राजील के ग्लोबल नेट वर्क कॉन्फ्रेंस में सड़कों पर धंधा करने वाले, फेरीवाले और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों का नेतृत्व भी सलमा ने किया था। ग्लोबल नेट वर्क कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में भारत में असंगठित क्षेत्रों में रोजी रोटी के चक्कर में अलग -अलग राज्यों में फैले फेरीवालों ने हिस्सा लिया था।
Tegs: #Jai-hindustan-haqqars-union-honored-salma-after-union-minister-annapurna-devi
68 total views, 68 views today