Advertisement

आपकी विकास पार्टी ने किया प्रदेश कमेटी का विस्तार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आपकी विकास पार्टी द्वारा प्रेस क्लब रांची में एक प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने पार्टी के प्रदेश संगठन की जानकारी दी गयी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कमिटी एवं प्रदेश के सभी जिला के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि झारखंड से पलायन रोकने को लेकर कारगर उपाय करे, साथ हीं राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए पहल करे। उन्होंने 1932 एवं नियोजन निति लागु करने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने झारखंड में पूर्ण रूप से पंचायती राज व्यवस्था लागु करने, झारखंड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा की गई मांग एवं पूर्व के ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा मुखिया संघ से की गई लिखित अश्वासन को अविलम्ब लागु करने, झारखंड में मॉब लिंचिंग कानून लागु करने और पीड़ित को मुआवजा देने, झारखंड सरकार द्वारा उर्दू भाषा को दूसरी भाषा का मान्यता देने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में झारखंड बदलाव संघर्ष यात्रा भाग-2 पलायन रोको रोजगार दो, 1932 लागु करो एवं नियोजन नीति को लेकर 15 दिवसीय पद यात्रा और धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की। प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जाहिद अनवर, राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *