प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में महुदा थाना क्षेत्र के लालबंगला स्थित झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के आवास के समीप जाम लगने को लेकर बीते 15 जून की रात्रि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जाता है कि मारपीट की घटना की सूचना पाकर महुदा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार लालबंगला में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के घर के समीप एक घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम चल रहा था। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। इसी बीच भाटडीह रहिवासी गुड्डु हजारी लालबंगला से अपने घर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा में खड़े माल वाहक वाहन के चालक से गाड़ी हटाने को लेकर बकझक शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी।
दोनों ओर से दर्जनों समर्थक पहुंच गये। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बकझक के बीच गुड्डु हजारी ने भरत नोनिया को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे मामला और बिगड़ गया। भरत नोनिया और उसके परिवारवालो ने पुलिस के समक्ष लाठी-डंडा, तलवार लहराने लगे। लगभग दो घंटा माहौल तनावपूर्ण रहा। इसके बाद पुलिस की कड़ाई से मामला शांत हुआ।
इस संबंध में भरत नोनियां ने महुदा थाना में लिखित तहरीर देकर गुड्डु हजारी पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। कहा कि जो भी दोषी होंगे, उस पर कार्रवाई की जायेगी।
![]()













Leave a Reply