Advertisement

पंचायत समिति कोष से बड़काबांध में स्नानघाट का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड सात अंतर्गत बड़काबांध के पूर्व दिशा के कोना में 16 जून को स्नानघाट निर्माण का शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत समिति की कोष से स्नानघाट निर्माण कार्य का शिलान्यास अंगवाली उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी द्वारा किया गया। इसके निर्माण से मुहल्ले की महिलाओं को स्नान करने व कपड़े धोने में सहूलियत होगी। शिलान्यास के मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, हिमाचल मिश्रा, वार्ड सदस्य ललित रजवार, अजीत रविदास, गौतम पाल सहित काली रजवार एवं अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *