Advertisement

दुर्घटना में घायल छात्रा के ईलाज को लेकर सड़क जाम, विधायक के पहल पर हटा जाम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 14 जून को हुए सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्रा के इलाज को लेकर रहिवासियों ने 16 जून को बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ के समीप फोरलेन सड़क जाम कर दिया। बेरमो विधायक के पहल के बाद सड़क जाम हटाया गया।

बताया जाता है कि बीते 14 जून को प्रातः बोकारो जिला के हद में जरिडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित फोरलेन मार्ग पर गैस सिलिंडर लदी एलपी क्रमांक-JH09AE/5358 की चपेट में आकर प्रोजेक्ट गर्स हाई स्कूल की वर्ग दशम की 14 वर्षीय छात्रा घायल हो गयी थी। घायल छात्रा अंगवाली दक्षिणी पंचायत की बारकेंदुआ टोला रहिवासी अरविंद मांझी की पुत्री विनीता कुमारी के ईलाज को लेकर 16 जून को जैनामोड़ स्थित फोरलेन मार्ग से फुसरो मार्ग, रामगढ़ मार्ग एवं बोकारो मार्ग को आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों द्वारा जाम कर दिया गया।

बताया जाता हैं कि, जरिडीह थाना की पुलिस व प्रखंड प्रशासन द्वारा सड़क जाम हटाने का पूरा प्रयास किया गया। अंततः बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने प्रतिनिधि बिनोद महतो व झामुमो प्रतिनिधि पंकज जायसवाल के प्रयास से पहल की ओर जाम हटाया। बताते हैं कि, थाना में जब्त उक्त वाहन मालिक से राशि कैसे लिया जाए, वह बाद की बात है। तबतक रांची स्थित निजी हॉस्पिटल लाइफ केयर में ईलाज की राशि भुगतान की बात विधायक ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *