Advertisement

सम्मान समारोह में +2 शिक्षक संघ ने शिक्षा क्षेत्र में सेवा के महत्व पर दिया बल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो ने 15 जून को सम्मान समारोह आयोजित कर सरकारी +2 विद्यालयों के इंटरमीडिएट जिला टॉपर्स को सम्मानित किया।

सिटी पार्क बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के बोकारो जिला में टॉप टेन में शामिल मेधावी छात्र-छात्राओं को पुष्प गुच्छ, मेमेंटो, प्रमाण पत्र एवं लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले टापरों में कला संकाय के जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सागर कुमार प्रजापति, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया कुमारी, चतुर्थ स्थान पर काबिज प्रमोद कपरदार, षष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली पलक मुखर्जी एवं सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र महेंद्र रजवार शामिल थे।

वहीं विज्ञान संकाय में सरकारी +2 विद्यालयों के टापर्स को सम्मानित किया गया, जिनमें रुमा कुमारी को पंचम स्थान के लिए, भाग्यश्री को षष्ठम स्थान के लिए एवं आर्यन कुमार रजवार को सप्तम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार +2 विद्यालयों के वाणिज्य संकाय के जिला टॉपर्स श्वेता कुमारी को प्रथम स्थान, श्रुति कुमारी केशरी को अष्टम स्थान एवं विष्णु अग्रवाल को दशम स्थान पाने को लेकर उनके विद्यालय के प्रतिनिधि शिक्षकों के माध्यम से प्रमाण पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे झारखंड +2 शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने सभी सम्मानित छात्र – छात्राओं को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी एवं हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को आगे चलकर और ज्यादा मेहनत करने, सफल होने एवं संघ के तरफ से पुनः सम्मानित करने का आश्वासन दिया। संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संघ की सराहना की।

सम्मान समारोह को उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत पांडेय, कौशल कुमार मुखर्जी, दीपा पंकज लाटा, लालचंद रजक, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय एवं मुकेश कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्रद्युत कुमार, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दत्ता, प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, विद्यालय प्रतिनिधि कृपा शंकर महतो, विकास कुमार, श्वेता समेत सभी जिला टॉपर्स ने संबोधित किया एवं सफलता का गुर साझा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह, मंच संचालन लालचंद रजक एवं डॉ राखी बरनवाल, मंगलाचरण डॉ शशिकांत पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन अमर कुमार महतो ने किया। मौके पर डॉ अवनीश कुमार झा, डॉ राखी बरनवाल एवं सुधा कुमारी को मातृ दिवस के अवसर पर काव्य रचना प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार काव्य रचना के लिए संघ ने सर्टिफिकेट, मेमेंटो एवं लेखनी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के मेधावी छात्र किशन महाराज एवं +2 उच्च विद्यालय, पेटरवार के कुशाग्र बुद्धि छात्र शंभू शरण पांडेय को भी प्लस टू शिक्षक संघ ने सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *