गोष्ठी में वर्ष के अंत तक विराट ज्योति-कलश निकालने का निर्णय
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर गायत्री मन्दिर में 15 जून को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के बोकारो जिला युवा समन्वय समिति की विशेष गोष्ठी जिला युवा समन्वयक गीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यहां मुख्य अतिथि जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा एवं विशिष्ठ अतिथि उपजोन समन्वयक कमल कांत मण्डल की मुख्य रूप से उपस्थिति रही। गोष्ठी में जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आये प्रखण्ड समन्वयको को बताया गया कि आगामी दिसम्बर तक एक विराट ज्योति-कलश भ्रमण की रूट चार्ट बनाने का निर्णय लिया गया है, जहां पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को पहुंचाने का काम किया जाना है।

कहा गया कि युवाओं की सक्रियता से कार्यक्रम की सफलता निर्भर करती है। इस अवसर पर मंदिर संचालन के लिए व्यवस्थाक समिति का गठन किया गया, जिसमें व्यवस्थापक इन्दू कुमारी, सह व्यवस्थापक रानी देवी को सर्वसम्मति से चयन किया गया। देवालय प्रबंधन मे सुनीता देवी, कविता देवी, चन्द्रावती देवी, वित्त प्रबंधन शिव प्रसाद, उपेंद्र कुमार आदि को शामिल किया गया।
आन्दोलन विभाग में ओम प्रकाश, विजय सिंह, संगठन विभाग में राजकुमारी देवी, रोहित कुमार ठाकुर आदि का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सभी चयनित परिजन गुरुदेव के विचारों को मनुष्य में देवत्व की जागरण तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए प्राण प्रण से जुटे रहने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी में विनय वर्णवाल, हरिद्वार सिंह, संजय सिंह, मुकेश कुमार, नीरज महतो, मंगरा रजवार, लखन महतो, राहुल महतो आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply