प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र में 14 से 20 जून तक छोटे-छोटे योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य योग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना और रहिवासियों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।
जानकारी के अनुसार 15 जून को बीएंडके क्षेत्रीय मुख्यालय करगली स्थित ऑफिसर क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कई अधिकारी व् कर्मचारियों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया।

योग शिविर एक बहुत ही अच्छी पहल है। इससे न केवल कर्मचारियों बल्कि आम जनता को भी लाभ होगा। योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। सभी को इन शिविरों में भाग लेना चाहिए और अपने परिवार और दोस्तों को भी इसके बारे में बताना चाहिए। इससे हम सभी स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में सक्षम हो पाएंगे।
![]()













Leave a Reply