Advertisement

सीसीएल, सीआईएसएफ व् बेरमो थाना की संयुक्त छापेमारी में 9 टन कोयला जब्त

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के आदेशानुसार अमलो रेलवे साइडिंग इंजन साइड मे बेरमो थाना की पुलिस, सीसीएल के सुरक्षा टीम तथा सीआईएसएफ की संयुक्त छापेमारी की गई। नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार संयुक्त छापेमारी मे अवैध धंधेबाजो द्वारा जमा कर रखे गये लगभग 9.190 टन कच्चा एवं पोड़ा कोयला जब्त किया गया। जिसे ट्रैक्टर के माध्यम से रेलवे साइडिंग में कांटा करवा कर क्रेशर में डंप कराया गया। इस दौरान कोयला चोरों में दहशत रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सिंह ने कहा कि कोयला चोर कोयला चोरी के धंधे को छोड़कर कोई भी दूसरे धंधे में लगे। कहा कि यह छापेमारी कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए की गयी है। कहा कि अवैध धंधेबाजो के खिलाफ सुरक्षा विभाग ने कमर कस रखी है। कोयला चोरी से देश के राजस्व की क्षति है। आज देश को ऊर्जा के लिए कोयले की अत्यंत आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि ढोरी क्षेत्र से कोयला चोरी पर पूर्ण रूप से विराम लगे। कहा कि आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की जाएगी।

छापेमारी मे सीआईएसएफ के अवर निरीक्षक (एसआई) एचके सिंह, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) यूके राय, सीआईएसएफ क्यूआरटी से हवलदार बीके दास, कांस्टेबल अनूप कुमार, शाहजहाँ अली, सीसीएल के अमलो रेलवे साइडिंग इंचार्ज जयशंकर, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी शिलचंद, हवलदार कृपाल सिंह, अनाम वारिश, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, शंकर दास, बल बहादुर, होम गार्ड जवान जितेंद्र रजक, मोहम्मद जिलानी, जतिन कुमार महतो, सिवानी चक्रवर्ती, शीला कुमारी सहित बेरमो थाना के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *