Advertisement

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी स्टार एहसान कुरैशी का फुसरो में स्वागत

एं. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी स्टार एहसान कुरैशी का 15 जून को बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो में बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंजूर हुसैन उर्फ जिया के नेतृत्व में मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी का स्वागत किया गया। वे किसी हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड की राजधानी रांची से कोयला नगरी धनबाद जाने के दौरान यहां रुके थे। मौके पर कॉमेडी स्टार कुरैशी ने कहा कि फुसरो में दुसरी बार आया हूं। कई सीने कलाकारों के राजनीति में आने के मामले में उन्होंने कहा कि मैं मनोरंजन के लिए पैदा हुआ हूं।

मनोरंजन हमेशा करता रहूंगा। कहा कि झारखंड में भी कई कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मैं बॉलीवुड मे कॉमेडी के किरदार पर लगभग 50 फिल्म में काम कर चुका हुँ। वही लगभग सैकडो हास्य शो एवं हास्य कवि सम्मेलनो में भाग ले चुका हूं। आज भी वही मिठास के साथ जोक्स सुनाता हूं। कहा कि मुझे अवाम को जो खुशियां बांटने में मजा आता है, उससे अच्छा कुछ नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुत सारे कॉमेडियन ऐसे भी निकले हैं, जो अच्छी कॉमेडी कर रहे हैं।

निष्ठा से काम करें तो सफलता निश्चित है। मौके पर मो. इलियास हुसैन, शमशेर आलम उर्फ विक्की, मो. फैजान अख्तर, महबुब आलम, मो. इस्लाम, शोएब अली अख्तर, आमिश हुसैन, रासीक अली अख्तर, सुभाष पासवान, मो. असलम, बादशाह, अजहर खान, अमान हुसैन, अमजद हुसैन, आकीस जावेद, मो. इम्तियाज, मो. सदाब आदि मौजुद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *