Advertisement

समस्तीपुर जंक्शन से आरएमएस हटाने के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर की शान आरएमएस हटाने की साज़िश के खिलाफ होगा आंदोलन तेज-मंच

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मध्य पूर्व रेलवे के समस्तीपुर जंक्शन से आरएमएस हटाये जाने के खिलाफ समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच ने 15 जून को डीआरएम चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता केंद्र सरकार शर्म करो, आरएमएस को हटाने की साज़िश बंद करो के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आरएमएस न सिर्फ रेलवे के लिए बल्कि जिला के लिए नाज रहा है। कहा गया कि इस आरएमएस से न सिर्फ रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट के लिए शोहरत प्राप्त था, बल्कि यहां से जनता का दर्जनों जन कल्याण कार्यों का संपादन होता था। दूसरे कई स्टेशनों पर आरएमएस कार्यरत है, जबकि समस्तीपुर जंक्शन से इसे हटाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण के साथ जन विरोधी कार्रवाई है।

आंदोनकारी नेताओं ने कहा कि यदि आरएमएस हटाने की कार्रवाई स्थगित नहीं किया जाता है तो जिलेवासियों को इकट्ठा कर आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा को विनोद कुमार पासवान, परमानंद मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, शाहिद हुसैन, सुरेंद्र राम, रामबली सिंह, विनोद पासवान, शम्भू राय, डोमन राय, शशिभूषण शर्मा, पिंकू पासवान, अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक शत्रुधन राय पंजी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *