Advertisement

बीआरपी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी में स्कूल सचिवों को कागजात दुरुस्त करने का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो नील के हद में प्लस टू उच्च विद्यालय भवन कसमार में 14 जून को बीआरपी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड के सभी स्कूलों के सचिव, प्रधानाध्यापक एवं समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में बीआरपी फटीक चंद्र महतो ने सभी विद्यालय सचिवों को निर्देश दिया कि स्कूल से संबंधित जो भी दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कर बीआरसी में समय पर जमा करें। उन्होंने विशेष रूप से साइकिल वितरण रिपोर्ट को शीघ्र जमा करने पर बल दिया। बैठक में यू-डाइस के तहत प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने और समावेशी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

गोष्ठी में सीआरपी अर्चना कुमारी, विजय कुमार, फलाली महतो, अंबुज कुमार महतो, गौतम कुमार, शैलेश लहरी, दीपक पटेल, चंचला कुमारी, आदि ने भाग लिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से सिंगपुर इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार, आदिवासी विकास विद्यालय पिरगुल के प्रधानाध्यापक डॉ जीतलाल, उच्च विद्यालय के कृष्ण मुरारी पांडेय, अशोक कुमार महतो सहित दर्जनों स्कूल सचिव यथा प्रीतम कुमार, सुधाकर मुंडा, रुद्रनाथ मुर्मू, विनोद कुमार, संजीव कुमार, रामजीत बास्के, अमित कुमार, बिंदेश्वर महतो, विमल कुमार, रविंद्र हांसदा, उत्तम कुमार, केदारनाथ महतो, अर्जुन महतो, भिखारी महतो, परमेश्वर महतो, लखन महतो, सोमर महतो, प्रकाश महतो, धनंजय महतो, बहादुर महतो, प्रह्लाद महतो, मुन्नी देवी, संध्या देवी, केसर जहाँ, ताहिर अंसारी, रमजान अंसारी, खुर्शीद आलम, अरुण तुरी, आदि।

युधिष्ठिर राम, बिलाल अंसारी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, देवी सीमा, रामकृष्ण मुंडा, चंद्र किशोर महतो, संजीव कुमार, जुगल मांझी, धनेश्वर मांझी, गयाराम महतो, अमित कुमार, संजय कपरदर, कुणाल कुमार, नारायण महतो, गोपी करमाली, फणींद्र नाथ मुंडा, माता शरण मांझी, राथू महतो, विपिन राय, यशोदा देवी, मनोज कुमार, उमाकांत महतो, कुणाल किशोर, प्रदीप पांडेय, मनोहर कुमार प्रधान, राकेश रोशन, सोमर महतो, कमला देवी, हरिहर माली, उमेश मेहता, राजेश दास, वीरेंद्र कुमार, महेश्वर हेंब्रम, काशीनाथ महतो आदि उपस्थित थे। गोष्ठी में शिक्षकों और सचिवों को समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई, ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *