Advertisement

पोंडा में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव संबंधित प्रशिक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरकार की कल्याणकारी योजना से जुड़ाव तथा जेंडर समानता को लेकर 14 जून को सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

उक्त प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन प्रकाश कुमार झा ने बताया कि किशोरियों तथा महिलाओं के लिए सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं, जिसकी जानकारी सभी के पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव हेतु सभी दस्तावेजों को हमेशा अपडेट रखने की जरूरत है। साथ हीं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन किया जाना है।

इस दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्कूली छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, मैया सम्मान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई, तथा सभी योग्य लाभुकों को आवेदन की प्रक्रिया बतायी गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि लड़के- लड़कियों के बीच व्याप्त जेंडर विभेद को दूर करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं हैं, जिस पर चरणबद्ध तरीके से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लड़कियां सबल हो रही है। इस दौरान सहयोगिनी की मंजू देवी, सीमा रजवार, नीतू मुर्मू आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *