Advertisement

डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एसके झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर में लगभग 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक अरजरीया ने कहा कि रक्तदान कर हम जरूरतमंदो की जान बचा सकते है। साथ ही रक्तदान करने से खुद भी स्वास्थ्य रह सकते है, क्योंकि रक्तदान करने से हमे कई बीमारियों से बचाव होता है। मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं तथा गणमान्य जनों को शपथ भी दिलवाई गई। यह शिविर भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रांची के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के उप समादेष्टा अरुण ई, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, सीएसआर सहयोगी भैरव महतो सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं सीआईएसएफ जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *