यूनियन अध्यक्ष अनुप बाबू के नेतृत्व में कोयला मजदूरों का भविष्य उज्जवल-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लंबे अंतराल के बाद बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र का इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। जिसमें यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर दिगंबर महतो और क्षेत्रीय सचिव पद पर सुबोध सिंह पवार का चयन किया गया है।
नई समिति की सूची जारी होने पर बेरमो कोयलांचल में मजदूरों के बीच हर्ष व्याप्त है। इसके आलोक में बीते 13 जून की संध्या कथारा क्षेत्रीय कार्यालय सह स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने किया।
अभिनंदन समारोह के अवसर पर बीएंडके के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो ने कहा कि मजदूरों के सुख दु:ख का वे साथी बनकर मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने के लिए टीम भावना के साथ आगे बढ़ेंगे। साथ हीं कोयला क्षेत्र में संगठित व् असंगठित मजदूरों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
चयनित क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार ने कहा कि यूनियन को तभी मजबूत किया जा सकता है, जब मजदूरों का विश्वास जीता जा सके। कहा कि मजदूर का भरोसा दिन प्रतिदिन उनके संगठन के ऊपर बढ़े, उनका यह प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक व् संगठन के अध्यक्ष अनुप बाबू द्वारा जो जवाब देही सौंपी गई है, उसका निर्वाह बहुत मजबूती के साथ करेंगे।
आरसीएमयू कथारा अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे देश के कोयला मजदूरों का भविष्य अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है। हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन संघर्षरत है। उन्होंने यूनियन में एकता बनाये रखने तथा संगठन हित में कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर नवगठित बीएंडके क्षेत्रीय समिति में कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ तांती, सहायक सचिव प्रताप सिंह, रोशन सिंह, शिवनारायण गोप, सुकुमारन, अरुंजय सिंह, अविनाश सिन्हा को शॉल, माला एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल कमेटी के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, सह सचिव आशीष चक्रवर्ती, विजय यादव, शिवपूजन सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा सचिव एन एन मिश्रा, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष रणजीत सिंह, कमलकांत सिंह, शकील अहमद, शब्बीर अंसारी, बलराम गोप, भीमसेंट लुईस, तुलसी राय, आनंद मांझी, अरुण सिंह, अमनदीप सिंह, मंसूर खान, श्रवण कुमार, भीखम कुमार, नसीम अख्तर, गोपाल राम, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, भुनेश्वर रवानी, नरेश रविदास, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद हेम्ब्रम, रामकुमार मिश्रा, संतोष राम गोड सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ने किया।
![]()













Leave a Reply