Advertisement

गोस्वामी समाज द्वारा चिरुडीह में सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोस्वामी समाज द्वारा 14 जून को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के चिरुडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के कई गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत शिक्षा संस्कार समिति झारखंड प्रदेश के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन चंद्रपुरा प्रखंड के हद में चिरुडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें दसवीं वार्षिक बोर्ड के 85 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र सौरभ कुमार गिरि एवं छात्रा शरण्या गिरि को शील्ड देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज गिरि ने की।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय कोषाध्यक्ष निरंजन गिरि, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश गिरि, केंद्रीय महिला महासचिव ममता गोस्वामी, स्थानीय ग्रामीण अभिभावक जितेन्द्र गिरि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशुतोष गिरि, रंजीत गिरि, युवा वाहिनी अध्यक्ष मधुसूदन गोस्वामी, प्रदेश मिडिया प्रभारी परमेश्वर गोस्वामी, केंद्रीय युवा वाहिनी अध्यक्ष उदय गिरि, युवा वाहिनी संगठन प्रमुख सुरेश गिरि, विनय कुमार गिरि आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *