Advertisement

बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित सिने संवाद में हीरो राजन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार) द्वारा बिहार ललित कला अकादमी फ्रेजर रोड पटना में बीते 13 जून की संध्या सिने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां हीरो राजन कुमार की उपस्थिति भी दर्ज की गई।

मौके पर बिहार में फिल्म निर्माताओं के समक्ष फ़िल्मों के वितरण की चुनौतियाँ एवं संभावनाओं के विषय पर बातचीत की गयी। चर्चित अभिनेता और निर्माता राजन कुमार ने कहा कि बिहार ललित कला अकादमी में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा सिने संवाद का आयोजन एक बेहतरीन पहल रही, जिसने दूरगामी प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा निर्माता बिहार में शूटिंग करेंगे, जिससे राज्य में रोजगार भी बढ़ेगा। कहा कि इस कार्यक्रम मे शामिल होकर बहुत कुछ जानने समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के संवाद होते रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए वे बिहार सरकार को साधुवाद देते हैं।

बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि.) के संस्थापक हीरो राजन कुमार का कहना है कि य़ह कार्यक्रम अपने उद्देश्य मे सफल रहा है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म बनाना जितना मुश्किल है, उसे दर्शकों तक पहुँचाना उससे भी अधिक मुश्किल है। फिल्म के वितरण की चुनौती और उसके समाधान पर य़ह बहुत ही लाभदायक चर्चा रही। साथ हीं अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का य़ह अच्छा माध्यम है। कहा कि बिहार में आजकल कला-संस्कृति एवं फ़िल्म निर्माण की फिल्ड में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बिहार में बन रही फ़िल्मों के प्रदर्शन को लेकर चुनौतियों पर संवाद बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *