Advertisement

महाविद्यालय सभागार में पुस्तक विमर्श सह कवि सम्मेलन का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। एनबीआई संस्था के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के रामेश्वर महाविद्यालय सभागार में पुस्तक विमर्श सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने 14 जून को बताया कि बीते 13 जून को आयोजित पुस्तक विमर्श सह कवि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी, डॉ संजय पंकज, अरविंद कुमार, गयाजी से दीपक कुमार, जहानाबाद से डॉ भगवान लाल सहनी द्वारा रचित पुस्तक राष्ट्र की अवधारणा और हिन्दू पर व्यापक चर्चा की गयी। चर्चा करते हुए अतिथियों ने उपरोक्त पुस्तक के महत्ता पर प्रकाश डाला।

हिन्दू राष्ट्र की व्यापकता और आज के समय में इसकी उपयोगिता पर बल दिया गया। गिरती संवेदना, घटते मूल्य और अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत को समीचीन बताया गया। बताया जाता है कि दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ संजय पंकज, हेमा सिंह, सतीश कुमार साथी, राजीव नयन राहुल, सविता राज, अरविंद कुमार, दीपक कुमार ने अपनी अपनी रचना प्रस्तुत की। मंच संचालन सविता राज व गोपाल फलक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् सुरेश कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर सुरेश कुमार पप्पू, संजीव कुमार, प्रमोद नारायण मिश्र, आंनद कुमार, रूपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *