Advertisement

झुमरा पहाड़ विद्यालय में की गयी अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति

वित्त मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने मामले में लिया त्वरित संज्ञान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में वर्ग 9 एवं 10 के पठन-पाठन को प्रभावित होने से रोकने हेतु एक अतिरिक्त शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस संबंध में राजेश कुमार, विषय – हिन्दी, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, उत्क्रमित +2 विद्यालय चतरोचट्टी गोमिया को अगले आदेश तक राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में प्रतिनियोजित किया गया है। गौरतलब है कि विगत दिनों राज्य के राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उन्होंने एक अतिरिक्त शिक्षक की आवश्यकता जताई थी। इस पर उपायुक्त झा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया, जिसके फलस्वरूप यह प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *