Advertisement

जिला पदाधिकारी ने अंबेडकर सामग्र सेवा अभियान शिविर का किया निरीक्षण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय हाजीपुर प्रखंड के गौसपुर इजरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया।

निरिक्षण के दौरान शिविर में पूर्व प्राप्त आवेदन को निष्पादित करवाते हुए लाभुको को जन्म प्रमाण पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही शिविर में अनुपस्थित पदाधिकारी/कर्मी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शिविर के निरिक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर में उपस्थित आम जनों में इस शिविर में किये जा रहे कार्यों के प्रति काफी उत्साह है। कहा कि शिविर में उपस्थित आम जनों द्वारा कुछ मूलभुत समस्याओं जैसे संपर्क सड़क, गली-नाली तथा नल-जल आदि की समस्या बताया गया, जिसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय रहिवासियों द्वारा प्रशासन के कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि आयोजित शिविर में जिन योजनाओं का लाभ विशेष रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है, उसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी केंद्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का निर्माण, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना आदि शामिल है।

ध्यान देने योग्य है कि वैशाली जिला के हद में सभी प्रखंडो में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कुल 16 प्रखंडो के 66 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलो में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कुल 3894 आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमे संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2485 आवेदन निष्पादित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *