प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण में हो रहे विलंब को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित बीएसएल के निदेशक प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी से मिले और परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की माँग की।
भाजपा नेता कुमार अमित ने इस सम्बंध में प्रभारी निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा नेता ने निदेशक प्रभारी से कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में 2.5 मिलियन टन उत्पादन का विस्तारिकरण बोकारो के विकास और यहाँ के स्थानीय युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत देश में स्टील उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना है।
बीएसएल का विस्तारिकरण मोदी सरकार द्वारा बोकारो वासियों सहित झारखण्ड को दिया गया सौग़ात और अधिकार है। इसे हर हाल में सेल प्रबंधन को धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से झारखण्ड के विकास को भी गति मिलेगी।
भाजपा नेता ने बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशियलिटी के रूप में विकसित करने और अस्पताल परिसर में मरिजों को सस्ती दवाई उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जनऔषधी केन्द्र का काउण्टर खोलने की भी माँग की। प्रभारी निदेशक में इन विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष धनन्जय चौबे, भाजयुमो बोकारो नगर महामंत्री लालबाबू व् करण गोराई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply