Advertisement

अन्य यूनियन को छोड़ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन में शामिल हुए दर्जनों कामगार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) की रीति नीति से प्रभावित होकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के अन्य मजदूर यूनियन को छोड़ दर्जनों मजदूरों ने एरिया सचिव महारुद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव महारुद्र सिंह ने कहा कि हमारी संगठन श्रमिकों के हित के लिए काम करता है। इसी से प्रभावित होकर मजदूर लगातार यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर शामिल होनेवाले कामगारों ने कहा कि वे पूर्व में जिस यूनियन में थे उक्त यूनियन मजदूर हित मे बिल्कुल भी काम नहीं करती थी। इसलिए अब हम सभी आरकेएमयू के साथ जुड़े हैं।

यूनियन मे शामिल होनेवालो में हरेंद्र कुमार बाउरी, गंगाधर बाउरी, मयंक कुमार सिंह, सुरेश महतो, महेश कुमार मुंडा, राजू रविदास, रवींद्र दीगर, अजय कुमार सिंह, कृष्ण चौहान, धरम कुमार, रितेश मंडल व् गुलाम गौश खान ने राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन में शामिल हुए। साथ ही बैठक में मौजूद अभिषेक शर्मा (एरिया उपाध्यक्ष), चंदन कुमार चौहान (एरिया संगठन मंत्री), रवि शाही (सह सचिव) सरद कुमार, पंकज कुमार चौहान, मयंक कुमार, राजा सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *